यूपी पुलिस भर्ती 2025 : दारोगा व प्लाटून कमांडर के 4542 पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस में 4542 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, भर्ती में सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4242 पद और प्लाटून कमांडर (PAC) के 135 पद शामिल हैं। इसके अलावा, विशेष सुरक्षा बल (SSF) में 60 पद तथा महिला PAC वाहिनी (बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर) के लिए 106 पद भी भर्ती में जोड़े गए हैं।

आयु सीमा में छूट
इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में सभी वर्गों को एक बार के लिए 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
जाने क्या है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन की शुरुआत: जारी
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से uppbpb.gov.in पर किया जा सकता है।
उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य शर्तें अच्छी तरह समझ लें।

