UP Board Marksheet 2025: अब नाम, जन्मतिथि और अंकों की गलती मिनटों में करें सुधार, जानें ऑनलाइन-ऑफलाइन तरीका

लखनऊ। यूपी बोर्ड की मार्कशीट हर छात्र के लिए अहम दस्तावेज है। यह न केवल अंकों का प्रमाण है, बल्कि कॉलेज एडमिशन, सरकारी नौकरी, पासपोर्ट और अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी आवश्यक है। अगर इसमें नाम, जन्मतिथि या अंकों में गलती हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।
अच्छी खबर यह है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने UP Board Marksheet 2025 सुधार प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।
क्यों जरूरी है मार्कशीट में सुधार?, क्या मिलेगा लाभ
नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में गलती, जन्मतिथि में त्रुटि, अंकों की प्रिंटिंग में गड़बड़ी, ऐसी गलतियां कॉलेज एडमिशन और सरकारी कामों में बाधा डाल सकती हैं।
जाने क्या है ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया
1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. “जनहित गारंटी सेवा – 2011” विकल्प चुनें।
3. ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें (OTP वेरिफिकेशन)।
4. “मार्कशीट सुधार” ऑप्शन चुनें और सही जानकारी भरें।
5. आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट अपलोड करें।
6. आवेदन सबमिट करने के बाद ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक करें।
ऑफलाइन सुधार का आसान व सुलभ तरीका
1. स्कूल के प्रिंसिपल को लिखित आवेदन दें।
2. मार्कशीट की कॉपी, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी लगाएं।
3. प्रिंसिपल आवेदन को जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के पास भेजेंगे।
4. वहां से यह यूपी बोर्ड कार्यालय पहुंचेगा।
जाने क्या है जन्मतिथि सुधार के नियम, क्या होता है समयसीमा
हाई स्कूल पास करने के 3 साल के भीतर ही जन्मतिथि सुधारी जा सकती है। इसके लिए प्राइमरी से हाई स्कूल तक के ट्रांसफर सर्टिफिकेट जरूरी हैं। समयसीमा निकलने के बाद जन्मतिथि में बदलाव संभव नहीं। नाम और अंकों में सुधार के लिए कोई समय सीमा नहीं, लेकिन जल्द करना बेहतर है।
अंकों में गलती होने पर क्या करना जरूरी
री-एवैलुएशन या स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म भरें। संबंधित विषय और रोल नंबर दें। निर्धारित फीस जमा करें। गलती मिलने पर नई सुधारित मार्कशीट जारी होगी।
सुधार के लिए जाने क्या है जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट की कॉपी, स्कूल द्वारा सत्यापित ट्रांसफर सर्टिफिकेट के साथ आप आसानी से अपने अंकपत्र को सुधार के करवा सकते है.
