“करंट से मरता रहा मासूम, विभाग फोन तक नहीं उठा सका”, काल के गाल में समा गया आशीष

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

हल्दी, बलिया। बिजली विभाग की लापरवाही और शराबखोरी ने एक बार फिर मासूम की जिंदगी निगल ली। मुड़ाडीह गांव का 16 वर्षीय आशीष पासवान बुधवार की शाम टूटी पड़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसके जाने से परिवार में सिर्फ मां और एक भाई बचा है। गांव में मातम पसरा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

मौत बांट रहे हैं बिजली विभाग के तार

ग्रामीणों का आरोप है कि टूटी पड़ी तार की सूचना कई बार विभाग को दी गई, लेकिन कुंभकर्णी नींद में सो रहे जेई और कर्मचारी ने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा। अगर समय पर तार हटाकर लाइन काट दी जाती तो आज आशीष जिंदा होता।

प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ने तंज कसते हुए कहा—
“यहां हादसा हो जाए तो विभागीय कर्मचारी तो छोड़िए, जेई तक फोन नहीं उठाते। फोन उठाना तो दूर, जिम्मेदारी निभाने से उन्हें कोई मतलब नहीं है।”

शराब का अड्डा बना सोनवानी उपकेंद्र

ग्रामीणों ने बड़ा खुलासा किया—रात होते ही सोनवानी विद्युत उपकेंद्र शराबखोरी का अड्डा बन जाता है।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी शराब के नशे में धुत रहते हैं। हाल ही में गायघाट गांव में नशे में धुत लाइनमैन ने तार खींचते समय सप्लाई चालू कर दी थी। गनीमत रही कि उस समय कोई हादसा नहीं हुआ।

मौतें जारी, विभाग बेखबर

कुछ ही दिन पहले सुल्तानपुर गांव में भी करंट उतरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। अब मुड़ाडीह का आशीष भी विभाग की लापरवाही का शिकार हो गया।
ग्रामीणों का सवाल है—
“कितनी और लाशों के बाद जागेगा बिजली विभाग?”

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *