“करंट से मरता रहा मासूम, विभाग फोन तक नहीं उठा सका”, काल के गाल में समा गया आशीष

बिजली विभाग की लापरवाही और शराबखोरी ने एक बार फिर मासूम की जिंदगी निगल ली। मुड़ाडीह गांव का 16 वर्षीय

Read More

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत – प्रेमिका, भाई और दो साथी पहुंचे जेल

हुसैनाबाद में प्रेम प्रसंग से उपजे विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। तेजाब हमले में बुरी तरह झुलसे युवक राजकुमार तिवारी ने मंगलवार

Read More

बलिया में दरिंदगी—तेजाब हमले में युवक की मौत, आरोपी अब तक फरार, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

बांसडीह क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 18 वर्षीय राजकुमार तिवारी की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More

“जिला अस्पताल में आयुष चिकित्सकों की लूट –हर मरीज को लिखी जा रही महंगी दवा”

जिला अस्पताल परिसर में चल रहा आयुष विंग अब मरीजों के लिए मुफ्त इलाज का सहारा नहीं, बल्कि आर्थिक शोषण का अड्डा बन चुका है।

Read More

“जनता समय पर देगी करारा जवाब”, बांसडीह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बांसडीह में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा

Read More

सरयू नदी का उफान, कटान से दहशत का माहौल, तटवर्ती गांवों में संकट गहराया, नाव ही बनी सहारा

बांसडीह तहसील क्षेत्र में सरयू नदी उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। भोजपुरवा गांव में कटान

Read More

ड्यूटी से गायब तहसीलदार पर गिरी गाज – डीएम ने वेतन काटने का दिया आदेश, लेखपाल निलंबित

बलिया। तहसील रसड़ा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सख्ती और कार्रवाई का गवाह बना। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और लापरवाह अधिकारियों पर जमकर गाज गिराई।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 आवेदन आए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, वरासत, अवैध कब्ज़ा, राशन, पेंशन और बिजली से जुड़ी रहीं।

वरासत मामले में लेखपाल निलंबित

ग्राम कल्याणीपुर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि पिता के निधन के डेढ़ साल बाद भी नाम सुधार न होने के कारण वरासत नहीं हो पा रही। इस पर डीएम ने गंभीरता दिखाते हुए लेखपाल अंजनी वर्मा को घोर लापरवाही और कार्य में रुचि न लेने पर तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

तहसीलदार का वेतन काटा

संपूर्ण समाधान दिवस में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर रसड़ा तहसीलदार निखिल शुक्ला पर भी कार्रवाई हुई। डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

रसूलपुर में तालाब पर अवैध कब्ज़े की शिकायत पर जब कानूनगो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो डीएम ने नाराज़गी जताते हुए उन्हें तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।

तीन दिन में पत्रावली खोजने का निर्देश

शिकायतकर्ता अश्वनी तिवारी ने तहसील से वसीयतनामा व मूलवाद की पत्रावली गायब होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि पत्रावली तीन दिन में हर हाल में मिलनी चाहिए, अन्यथा एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अवैध कब्ज़ा हटाने की चेतावनी

आलोक कुमार की शिकायत पर डीएम ने कहा कि आबादी की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्ज़ा हटाए।

डीएम ने साफ कहा कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें और हर फरियादी को संतुष्टिपरक जवाब दें।

Read More

बलिया में NEET प्रवेश में बड़ा फर्जीवाड़ा, 11 छात्रों के प्रमाण पत्र पाए गए फर्जी, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2025) के तहत बलिया जिले से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

Read More

बलिया में प्रसूता ज्योति की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में लापरवाही का आरोप, संचालक–स्टाफ फरार

दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव की प्रसूता ज्योति की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला अस्पताल रोड

Read More