जर्सी गाय”पर सियासी जंग: राजबल्लभ यादव के विवादित बोल से भड़की आरजेडी, कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, सियासत गरमाई

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
पटना/नवादा। राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने पार्टी से किनारा करने के बाद नया राजनीतिक बम फोड़ा है। उन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर राजनीति में आग लगा दी।
वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में राजबल्लभ यादव कहते सुनाई देते हैं—
“तेजस्वी यादव यादव समाज से वोट मांगते हैं, लेकिन अपनी पत्नी के लिए उसी समाज की लड़की को योग्य नहीं समझा। शायद वह जर्सी नस्ल की गाय ढूंढ रहे थे।”
हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन बयान ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है।
महिला प्रकोष्ठ का आक्रोश
राजबल्लभ यादव के इस कथित बयान के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। नवादा के सद्भावना चौक पर आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेनू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का पुतला दहन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान सिर्फ तेजस्वी ही नहीं, बल्कि महिलाओं और पूरे यादव समाज का अपमान है।
रेनू सिंह ने कहा, “राजबल्लभ भाजपा-आरएसएस की भाषा बोल रहे हैं। राजश्री यादव राजनीति से दूर एक सामान्य जीवन जीती हैं, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।”
भाजपा से नजदीकी की चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में नवादा की मौजूदा विधायक और राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया रैली में नजर आई थीं। तभी से अटकलें तेज हैं कि राजबल्लभ यादव की नजदीकियां भाजपा से बढ़ रही हैं।
विवादों का पुराना चेहरा
राजबल्लभ यादव का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। हाल ही में वे पॉक्सो मामले में बरी होकर जेल से बाहर आए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनके भाई को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से उनकी नाराजगी बढ़ी हुई थी।
आरजेडी का पलटवार
आरजेडी नेताओं का कहना है कि राजबल्लभ यादव का यह बयान केवल तेजस्वी यादव पर हमला नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज का अपमान है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राजबल्लभ यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें फिर से जेल भेजा जाए।
Contact Us |
|
WEBSITE |
Follow |
|
|
|
|
X/TWITTER |
|
YOUTUBE |