लखनऊ :- आज़मगढ़ मंडल में बड़ा फर्जीवाड़ा: 22 शिक्षक बर्खास्त, फर्जी अंकपत्र से पाई थी नौकरी
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.Follow the India Media News.in channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbAdNd4EVccGDVUuIi01
लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षा के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी फर्जी अंकपत्रों पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों का बड़ा खुलासा हुआ है। आज़मगढ़ मंडल में 22 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग ने इनसे अब तक दिए गए वेतन की वसूली के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।
ये सभी नियुक्तियां वर्ष 2014 के एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती विज्ञापन के आधार पर हुई थीं। आवश्यक प्रक्रिया के बाद वर्ष 2016 में इनकी तैनाती की गई थी। चूंकि भर्ती मेरिट के आधार पर थी, कई अभ्यर्थियों ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की फर्जी अंकपत्र-प्रमाणपत्र लगाकर अपने नंबर बढ़ाए और नौकरी हासिल कर ली।
लंबे समय बाद खुली पोल
दस्तावेज़ों के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने कई बार जांच कराई। अंततः संयुक्त निदेशक (माध्यमिक) आज़मगढ़ मंडल की अध्यक्षता वाली समिति ने इन शिक्षकों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र फर्जी पाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षकों को वेतन रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि, यह तथ्य भी सामने आया है कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने में लगभग दस साल का समय लग गया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बर्खास्त किए गए शिक्षक
बर्खास्त किए गए 22 शिक्षकों में लखनऊ, बाराबंकी, मऊ, आज़मगढ़, जौनपुर, सहारनपुर, कानपुर देहात, मीरजापुर और बलिया के राजकीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक शामिल हैं। इनमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान और सामान्य विषय के शिक्षक रहे हैं।
WEBSITE
https://www.indiamedianews.in/
FACEBOOK
https://www.facebook.com/share/1CiFq229dg/
INSTAGRAM
https://www.instagram.com/indiamedianews?igsh=dHd1aXRnYmJpNTN0
X/TWITTER
https://x.com/Indiamedia94?t=DlW6iBYJ6roJTxHCwq_IiA&s=09
YOUTUBE
https://youtube.com/@indiamedianews?si=cmNne84NDlgdIeep

