10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 44 हजार से अधिक पद पर होगी भर्ती, जाने क्या है प्रक्रिया

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए बंपर रोजगार का अवसर आने वाला है। राज्य सरकार होमगार्ड संगठन में करीब 44 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है।

इनमें 2314 प्लाटून कमांडर, 770 सहायक कंपनी कमांडर, 783 कंपनी कमांडर और 43,327 होमगार्ड पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए जल्द नया भर्ती बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि होमगार्ड संगठन की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए।

उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तर्ज पर होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाने की बात कही है। इसके लिए अलग नियमावली तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी पदों को अलग-अलग चरणों में भरा जाएगा।

लिखित परीक्षा और विशेष योग्यता

भर्ती प्रक्रिया में इस बार लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसमें उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण या अनुभव होगा। वहीं शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है।

राज्य सरकार का कहना है कि इस भर्ती से होमगार्ड संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकेगा।

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *