घर बैठे बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

Spread the love

जन्म प्रमाण पत्र हर भारतीय नागरिक के लिए एक अनिवार्य सरकारी दस्तावेज है। इसमें व्यक्ति के जन्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है, जैसे जन्म की तारीख, स्थान, माता-पिता के नाम और लिंग। यह पहचान और विभिन्न सरकारी/गैर-सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक होता है।

क्यों जरूरी है जन्म प्रमाण पत्र?

शैक्षिक कार्यों में: स्कूल या कॉलेज में प्रवेश के लिए आवश्यक।
विदेश यात्रा में: पढ़ाई या व्यवसाय के लिए वीज़ा/पासपोर्ट बनवाने में जरूरी।
पहचान का प्रमाण: यह एक आधिकारिक दस्तावेज है जो आपकी पहचान को साबित करता है।

क्या है पात्रता शर्तें

आवेदक भारत का नागरिक हो। जन्म भारत में हुआ हो। जन्म के 21 दिन के भीतर पंजीकरण करवाना जरूरी है।
21 दिन बाद भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है, लेकिन अतिरिक्त शुल्क लग सकता है।

जाने क्या है जरूरी दस्तावेज

माता और पिता का आधार कार्ड, जन्म के समय का अस्पताल प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, माता-पिता का वोटर आईडी, माता-पिता का पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

1. संबंधित राज्य की जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. General Public Sign Up विकल्प चुनें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
3. फॉर्म सबमिट करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
4. वेबसाइट पर लॉगिन करके Apply for Birth Registration पर क्लिक करें।
5. आवेदन पत्र भरें और सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
6. आवेदन जमा करें और रसीद सुरक्षित रखें।

लाभ

अब जन्म प्रमाण पत्र के लिए न सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत है, न लंबी लाइनों में खड़े होने की। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *