“बेटी बोली– मां बीच से फाड़ देंगी, विधायक ने दी आंख निकालने की चेतावनी”, कराएंगी एफआईआर

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

लखनऊ/बलिया।
समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच “टोटी विवाद” ने यूपी की सियासत में जबरदस्त हलचल मचा दी है। भाजपा विधायक केतकी सिंह के एक बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब लखनऊ से लेकर बांसडीह तक बवाल का रूप ले चुका है।

लखनऊ में सपा का हंगामा

मंगलवार को सपा महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का घेराव किया। हाथों में टोटियां लिए कार्यकर्ताओं ने “केतकी सिंह मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। करीब 45 मिनट चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पकड़कर बस में बैठाया और ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।

बेटी का बयान

प्रदर्शन के दौरान विधायक की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह घर पर अकेली थीं। उन्होंने सामने आकर सपा कार्यकर्ताओं को चुनौती दी। विभावरी ने कहा—
“मुझे डराकर राजनीति मत करो। अगर कोई मेरी तरफ उंगली उठाएगा तो मेरी मां उन्हें बीच से फाड़ देंगी।”

उन्होंने साफ कहा कि विरोध करना है तो बलिया जाकर करें, जहां उनकी मां विधायक हैं।

बांसडीह में भाजपाइयों का पुतला दहन

लखनऊ में हुए हंगामे से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांसडीह के सप्तऋषि चौराहे पर अखिलेश यादव और सपा का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपू सिंह, प्रतुल ओझा, राकेश सिंह, चंदन गुप्ता, अभिनव सिंह चंचल, नीरज दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक का पलटवार

घटनाओं से आक्रोशित विधायक केतकी सिंह ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा—
“मैं पहले मां हूं, बाद में विधायक। मेरी बेटी की तरफ किसी ने आंख उठाई तो उसकी आंख निकाल लूंगी।”

केतकी सिंह ने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे से उनकी बेटियां डरी हुई हैं और स्कूल जाने से घबरा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेटी की सुरक्षा की मांग की और चेतावनी दी कि अब वह रोज अखिलेश यादव से “टोटी का हिसाब” मांगेंगी।

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *