पटना में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार, आरजेडी नेता की हत्या – चुनावी मौसम में बिहार फिर दहला

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार देर शाम अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए आरजेडी नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ ‘आला राय’ की गोली मारकर हत्या कर दी। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार राय अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे ही थे कि घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद राय जान बचाने के लिए पास के होटल में घुसे, लेकिन अपराधी उनका पीछा करते हुए होटल तक आ धमके और वहां भी कई राउंड फायरिंग की। एक गोली होटल के फ्रिज में जा लगी जिससे उसका शीशा चकनाचूर हो गया।

घायल अवस्था में राय को पुलिस पीएमसीएच लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं।

चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे राय

परिजनों के मुताबिक अपराधियों ने करीब 8 से 10 गोलियां दागीं। मृतक की बहन शिला देवी ने बताया कि उनका भाई इस बार राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उनका आरोप है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध करेंगे।

सीसीटीवी और एफएसएल की मदद से जांच

घटना की सूचना मिलते ही पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया है। एसपी ने कहा कि हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश है या प्रॉपर्टी विवाद, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

चुनावी मौसम में बढ़ रही राजनीतिक हत्याएँ

बिहार में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला तेज होता जा रहा है। राजधानी पटना में इस तरह की वारदात ने एक बार फिर से नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *