बलिया में NEET प्रवेश में बड़ा फर्जीवाड़ा, 11 छात्रों के प्रमाण पत्र पाए गए फर्जी, मुकदमा दर्ज

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
बलिया। उत्तर प्रदेश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2025) के तहत बलिया जिले से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के नाम पर दाखिला लेने वाले 11 छात्रों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।
महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रथम चक्र काउंसलिंग के बाद सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान बलिया में 11 छात्रों के प्रस्तुत किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए।
जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। जांच समिति ने 1 सितंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
रिपोर्ट में साफ किया गया कि ये प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय बलिया से जारी नहीं हुए थे। इतना ही नहीं, पत्रों पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर भी फर्जी पाई गई।
जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार सदर अतुल हर्ष ने सदर कोतवाली में 11 अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रों पर अनुचित लाभ पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप है।
Contact Us |
|
WEBSITE |
Follow |
|
|
|
|
X/TWITTER |
|
YOUTUBE |