ढाबे पर विवाद के बाद बदमाशों ने कुत्ते पर चलाई गोली, बड़ा हादसा टला

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं- Follow On Whatsapp
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर दीयर चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित दिवाकर सिंह के ढाबे पर सोमवार की सुबह बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के टोला रीसाय राय निवासी दिवाकर सिंह चांदपुर दीयर चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे ढाबा चलाते हैं।
यह ढाबा देर शाम से सुबह तक खुला रहता है। सोमवार की भोर करीब 4:30 बजे दो कारों में सवार पांच–छह युवक बिहार की ओर से पहुंचे और ठंडा पीने के बाद भुगतान को लेकर विवाद करने लगे।
बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने अधिक पैसे देने से इंकार कर दिया, जिस पर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद युवक वहां से चले गए।
कुछ देर बाद एक कार से दो युवक दोबारा पहुंचे और ढाबा मालिक दिवाकर सिंह को खींचने का प्रयास करने लगे। इसी बीच ढाबे का पालतू कुत्ता भौंकने लगा,
तो आरोपित युवकों ने उस पर गोली चला दी। संयोगवश गोली कुत्ते को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Contact Us |
|
WEBSITE |
Follow |
|
|
|
|
X/TWITTER |
|
YOUTUBE |