Weather update :- यूपी में फिर लौट आया मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

उत्तर प्रदेश में उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। बीते कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा, लेकिन अब एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को भी फसलों के लिए बारिश का फायदा होगा।

इसके अलावा सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत आसपास के जिलों में वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा भी जताया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 12 और 13 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *