बलिया में दरिंदगी—तेजाब हमले में युवक की मौत, आरोपी अब तक फरार, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए indiamedianews.in का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। बांसडीह क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी 18 वर्षीय राजकुमार तिवारी की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

बीते गुरुवार रात राजकुमार पर लाठी-डंडों से हमला करने के बाद हमलावरों ने उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब डाल दिया था।

गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ा। उसकी मौत के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

बुधवार सुबह मृतक की मां सविता देवी, बहन नेहा और परिजन रोते-बिलखते डीएम कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

परिजनों का कहना था कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वे खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

ऐसे हुआ था हमला

घटना के अनुसार, गुरुवार की देर रात बरियारपुर (सुल्तानपुर) गांव निवासी दुर्गेश पांडेय ने फोन कर राजकुमार को खेवसर गांव के पेवन का ढाला पर बुलाया था।

वहां पहुंचे राजकुमार को अज्ञात हमलावरों ने घेरकर पहले लाठी-डंडे से पीटा, फिर उसका मोबाइल छीन लिया और उसमें मौजूद डाटा डिलीट कर दिया। इसके बाद उसके चेहरे और शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया।

किसी तरह जान बचाकर राजकुमार घर पहुंचा। परिजन उसे पहले सीएचसी बांसडीह, फिर जिला अस्पताल और अंततः बीएचयू वाराणसी ले गए।

हालत गंभीर होने के बावजूद परिवार उसे मंगलवार को बलिया के एक निजी अस्पताल लेकर आया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मृतक की दादी लहासु देवी की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गेश पांडेय और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

गांव में गुस्सा और सन्नाटा

राजकुमार की मौत से गांव में गुस्सा और मातम दोनों पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की दरिंदगी से समाज दहल गया है और जब तक आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

Contact Us

WEBSITE

Follow

FACEBOOK

Follow

INSTAGRAM

Follow

X/TWITTER

Follow

YOUTUBE

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *