सेंट्रल रेलवे में 2418 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Spread the love

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने सेंट्रल रेलवे मुंबई में कुल 2418 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। जॉब लोकेशन पुणे, सोलापुर, जलगांव, नागपुर और मुंबई रहेगी।

योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की हो।

संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है।

आवेदक की अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

फीस व स्टाइपेंड

एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की शुल्क नहीं देनी होगी।
अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
अप्रेंटिस को प्रशिक्षण के दौरान 7000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर सहित जरूरी विवरण भरने होंगे। जन्म प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। शुल्क भुगतान के बाद आवेदन सब्मिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *